फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर घर पहुंचने की राह आसान: आज से दौड़ेंगी एचआरटीसी की 266 अतिरिक्त बसें, इन शहरों से मिलेगी सुविधा

Fri, 06 Nov 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश से बाहर नौकरी और पढ़ाई कर रहे लोगों को घर पहुंचाने के लिए निगम छह और सात नवंबर को 266 अतिरिक्त बसें दौड़ाएगा। 
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें(फाइल)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर अपनों के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटने वाले हिमाचलियों के सफर को आसान बनाने के लिए एचआरटीसी ने कमर कस ली है। हिमाचल प्रदेश से बाहर नौकरी और पढ़ाई कर रहे लोगों को घर पहुंचाने के लिए निगम छह और सात नवंबर को 266 अतिरिक्त बसें दौड़ाएगा। दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए चलने वाली इन बसों से यात्रियों को त्योहार पर घर पहुंचने के लिए अतिरिक्त परिवहन सुविधा मिलेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर निगम मांग के आधार पर स्पेशल बसें भी उपलब्ध करवाएगा। निगम की ओर से छह नवंबर को 134 और सात नवंबर को 132 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

6 नवंबर से अतिरिक्त बसें चलनी शुरू हो जाएगी
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दिवाली के चलते 6 नवंबर से अतिरिक्त बसें चलनी शुरू हो जाएगी। दिवाली के अवसर पर आठ नवंबर शाम पांच बजे से नौ नवंबर सुबह आठ बजे तक एचआरटीसी की सभी स्थानीय बस सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए आठ नवंबर शाम को लंबी दूरी के प्रमुख रूटों पर एक-एक बस सेवा चलाई जाएगी। इनमें दिल्ली से शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, मंडी और चंबा सहित प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के लिए बसें शामिल रहेंगी। इन बसों के माध्यम से दिवाली के दिन भी लंबी दूरी के यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। निगम ने त्योहार के दौरान यात्रियों की आवाजाही को सुचारु रखने के लिए यह व्यवस्था की है। ऑन डिमांड भी परिवहन निगम बस भेजेगा। जहां पर 35 से 40 सवारियां होंगी, वहां के लिए निगम की ओर से बस भेजी जाएगी। दिवाली के चलते आॅनलाइन बुुकिंग शुरू हो गई है।

किस शहर से कितनी बसें चलेंगी
छह नवंबर को दिल्ली से 42, चंडीगढ़ से 69 और बद्दी से 23 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसी तरह सात नवंबर को दिल्ली से 49, चंडीगढ़ से 63 और बद्दी से 20 बसें प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना होंगी। इन दो दिनों में कुल 266 अतिरिक्त बस सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

एचआरटीसी में विभिन्न श्रेणियों के कर्मी हुए नियमित
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन ने अनुबंध आधार पर दो वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को नियमित कर दिया है। निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से जारी जारी अलग-अलग कार्यालय आदेशों के तहत स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर यह निर्णय लिया गया है। पे-मैट्रिक्स लेवल-09 में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर अरविंद कुमार और राहुल पठानिया को नियमित किया गया है। वहीं, लेवल-04 में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पद पर विजय पाल सिंह की सेवाएं नियमित की गई हैं। तारादेवी यूनिट से अनुबंध चालक आशीष कुमार को नियमित करने की अधिसूचना जारी हुई है। करसोग और रिकांगपिओ यूनिट से स्टोर हेल्पर के पद पर बिकल कुमार और ताशी जांगपो को लेवल-01 में नियमित किया गया है। इन सभी कर्मियों को कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व मेडिकल फिटनेस, चरित्र और हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें