फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: आपदा से अब तक 1,200 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त, 52 लोग अभी लापता, जानें माैसम पूर्वानुमान

Wed, 09 Jul 2025 05:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक आपदा में 1,200 से ज्यादा मकानों को आंशिक और पूर्ण रूप से नुकसान पहुंचा है। उधर, 30 जून की रात को एक साथ कई जगह बादल फटने के बाद मंडी जिले में आपदा में मरने वालों की संख्या 19 पहुंच गई है।
विज्ञापन
जंजैहली के पांडवशीला के समीप आपदा के बाद तबाही का मंजर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। शिमला में भी रुक-रुककर बारिश जारी है। जगह-जगह बादल फटने, भूस्खलन व बाढ़ से प्रदेश में बुधवार शाम तक प्रदेश में 174 सड़कें, 162 बिजली ट्रांसफार्मर और 155 जल आपूर्ति योजनाएं अभी भी बाधित हैं। आपदा में 1,200 से ज्यादा कच्चे-पक्के  मकानों को  नुकसान पहुंचा है। उधर, 30 जून की रात को एक साथ कई जगह बादल फटने के बाद मंडी जिले में आपदा में मरने वालों की संख्या 19 पहुंच गई है। 52 लोग अभी भी लापता हैं। सेना के जवानों ने 222 लोगों को सुरक्षित निकाला है। मंडी जिले में सबसे अधिक 136 सड़कें, 151 बिजली ट्रांसफार्मर व 137 जल आपूर्ति योजनाएं बंद हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: राज्य सचिवालय सहित पांच जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली करवाए

मंडी जिले में 466 घर तबाह
मंडी जिले में 466 घर, 457 पशुशालाएं और 92 दुकानें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। 466 मवेशियों की मौत हो गई है। अभी भी 291 पेयजल योजनाएं ठप हैं।  करसोग में  बादल फटने से आई बाढ़ की चपेट में आने से लापता ललित कुमार का शव आठ दिन बाद मंगलवार को करला के पास सतलुज नदी से बरामद हुआ। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ का लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है। आईटीबीपी के 26 जवानों की 2 टीमें मंगलवार को आपदा से पूरी तरह कट चुके थुनाग क्षेत्र की पंचायत रोड़ के झुगांध और ढनियार गांव पहुंचीं। 

जानें 15 जुलाई तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9, 10, 13, 14 और 15 जुलाई को राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  दिनांक 11 और 12 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं बीती रात को नाहन में 70.0, नंगल बांध 36.0, दौलाकुआं 29.0, देहरा गोपीपुर 29.0, ओलिंडा 27.6, आरएल बीबीएमबी 21.0, गोहर 20.0 व रोहड़ू में 20.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

आपदा राहत अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा: जगत सिंह नेगी
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में 1,200 से ज्यादा मकानों को नुकसान पहुंचा है। सुक्खू सरकार प्रभावितों को मदद पहुंचा रही है। प्रदेश में अब तक एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। आपदा राहत अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। रास्ते बंद थे, जिन्हें युद्ध स्तर पर खोला गया है। जंजैहली से करसोग के लिए रास्ता खोला गया और वहां फंसे पर्यटकों को बाहर निकाला गया।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें