जानिए माैसम पूर्वानुमान
हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में भी आज धूप खिली हुई है। धूप खिलने से मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अुनसार राज्य में 11 से 17 अक्तूबर तक माैसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्टेशनों के न्यूनतम व अधिक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। जबकि अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.5, सुंदरनगर 13.9, भुंतर 11.0, कल्पा 3.2, धर्मशाला 11.9, ऊना 14.0, नाहन 14.3, केलांग -1.0, पालमपुर 10.0, सोलन 12.4, मनाली 6.1, कांगड़ा 14.2, मंडी 15.6, बिलासपुर 17.0, हमीरपुर 14.7, जुब्बड़हट्टी 13.1, कुफरी 8.9, कुकुमसेरी 2.3, नारकंडा 6.5, भरमाैर 8.5, रिकांगपिओ 7.3, सेऊबाग 7.5, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.7, ताबो 2.4 व बजाैरा में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
क्षेत्र अधिकतम तापमान
शनिवार को ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ। पारा चढ़ने से दिन के समय मौसम में ठंडक भी कम हुई है।
हमीरपुर 32.2
ऊना 31.0
बिलासपुर 30.1
कांगड़ा 28.8
नाहन 28.7
सोलन 27.3
मंडी 26.2
धर्मशाला 26.1
शिमला 22.0
मनाली 21.6