फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: सोलंगनाला में नए साल की पहली बर्फबारी, पर्यटक हुए गदगद, जानें 2 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम

Sat, 27 Jan 2024 06:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला/मनाली/कुल्लू

सार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में नए साल की पहली बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन
सोलंगनाला में नए साल ही पहली बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में नए साल की पहली बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। रोहतांग दर्रा, अटल टनल, कुंजम दर्रा, शिंकुला दर्रा सहित बारालाचा में भी ताजा बर्फबारी हुई है। कड़ाके की ठंड से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कुल्लू-लाहौल के बीच सिर्फ फोर वाई फोर वाहन ही चल रहे हैं।  प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में शुक्रवार सुबह और शाम को साल की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते शुक्रवार से शनिवार सुबह तक अटल टनल की ओर साधारण वाहनों की 24 घंटों तक आवाजाही बंद रही।

विज्ञापन


सोलंगनाला से आगे सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में लगभग पांच सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। वहीं, सोलंगनाला भी सफेद हो गया। शनिवार को मौसम साफ होने से बर्फ पिघल गई। सोलंगनाला से अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल तक बर्फबारी होने से सड़क पर बर्फ की परत जम गई। वाहनों के फिसलने के चलते पुलिस ने सोलंगनाला में ही आवाजाही को रोक दिया। सोलंगनाला और अटल टनल में हुई बर्फबारी से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार में गति मिलने की उम्मीद है। उधर, जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर में भी शुक्रवार को बर्फबारी हुई।

जानें 2 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 से 30 जनवरी तक मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इस दौरान मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 31 जनवरी से 2 फरवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  28 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ व 31 जनवरी को दूसरा सक्रिय होने की स्थित में मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।  शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


छह स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में

राज्य में छह स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। वहीं, मंडी सहित पांच जगह का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। शिमला में न्यूनतम तापमान 4.0, संदरनगर 1.1, भुंतर 0.7, कल्पा -3.6 , धर्मशाला 5.2 , ऊना 3.0, नाहन 7.3, पालमपुर 3.5, सोलन 2.6, मनाली -1.5, कांगड़ा 4.6, मंडी 0.9, डलहौजी 2.7, जुब्बड़हट्टी 6.6, कुफरी 1.4, कुकुमसेरी -5.8 , नारकंडा -2.1, भरमौर 0.9, रिकांगपिओ -0.8, सेऊबाग 0.5 , धौलाकुआं 3.9, बरठीं 1.0, समदो -5.9, पांवटा साहिब 7.0, सराहन 0.5 और देहरागोपीपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें