फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से करवट बदलेगा माैसम, पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Wed, 14 Jan 2026 11:49 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है। राज्य में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 
विज्ञापन
माैसम: ऊना सहित अन्य मैदानी भागों में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है। राज्य में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इससे प्रदेश में लंबे समय से जारी सूखे का क्रम टूटने की उम्मीद जगी है। वहीं राज्य के कुछ भागों में दो दिन शीतलहर व कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 20 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से छह स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य व दो जगह माइनस में है। आज राजधानी सहित आसपास भागों में माैसम साफ बना हुआ है। बरठीं, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा व मंडी में शीतलहर दर्ज की गई। वहीं ऊना व पांवटा-साहिब में कोहरा छाया रहा। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.2, सुंदरनगर 0.6, भुंतर 0.9, कल्पा 0.2, धर्मशाला 3.6, ऊना 2.4, नाहन 6.5, पालमपुर 2.0, सोलन 0.5, मनाली 1.9, कांगड़ा 3.2, मंडी 2.1, बिलासपुर 3.5, हमीरपुर 1.6, जुब्बड़हट्टी 6.5, कुफरी 6.3, कुकुमसेरी -4.9, नारकंडा 3.8, रिकांगपिओ 2.0, सेऊबाग 0.8, बरठीं 0.7, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 4.0, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -5.1, नेरी 6.6 व बजाैरा में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में 15 जनवरी माैसम साफ रहने के आसार हैं। 15 की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 16 से 20 जनवरी के बीच बारिश-बर्फबारी हो सकती है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम में संभावित इस बदलाव से पहले 14 व 15 जनवरी को प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जलाशयों से सटे जिलों में 15 जनवरी तक सुबह और शाम को घना कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी रहने का अलर्ट है।
विज्ञापन

कहां कितना अधितम तापमान
कोकसर, अटल टनल रोहतांग, जलोड़ी दर्रा और दारचा में सुबह से शीतलहर चलने से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 14.6, धर्मशाला में 19.0, ऊना में 18.4, नाहन में 18.8, सोलन में 19.2, मनाली में 15.2, कांगड़ा में 19.8 डिग्री रहा। अगले 48 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद न्यूनतम तापमान अगले 3-4 दिनों में धीरे-धीरे लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान कई हिस्सों में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री तक गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें