फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- पंजीकृत कामगारों को मिलेगा हिमकेयर योजना का लाभ, शीघ्र हो ई-केवाईसी

Wed, 14 Jan 2026 11:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सीएम ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत सभी कामगारों का हिमकेयर कार्ड बनाकर उन्हें योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बोर्ड में पंजीकृत कामगारों के बच्चों को उच्च शिक्षा जैसे पीएचडी, एमबीबीएस, इंजीनियरिंग के लिए प्रदान की जाने वाली सहायता राशि उसी दर पर प्रदान की जाए, जितनी सरकारी संस्थानों में उस विषय की फीस है। उन्होंने कहा कि बोर्ड में पंजीकृत कामगारों के दिव्यांग बच्चों को मुख्यमंत्री सहारा योजना से जोड़ा जाए। सीएम ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत सभी कामगारों का हिमकेयर कार्ड बनाकर उन्हें योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कामगारों का ई-केवाईसी हिम परिवार पोर्टल के माध्यम से करने के निर्देश देते हुए इस प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने को भी कहा। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि बोर्ड की ओर से पंजीकृत कामगार के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता और कामगार के दो बच्चों के लिए भी विवाह के लिए 51-51 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड के सदस्य सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार ने बोर्ड की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत करवाया कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में कामगारों को लाभ प्रदान करने के लिए अभी तक लगभग 500 करोड़ रुपये व्यय किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बोर्ड के तहत 4,76,052 कामगार पंजीकृत हैं। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव प्रियंका बासु और आशीष सिंहमार, निदेशक डीडीटीजी डॉ. निपुण जिंदल, श्रम आयुक्त वीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें