फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में फिर बिगड़ा माैसम, अटल टनल सहित ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, शिमला में बारिश

Wed, 18 Mar 2026 07:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बर्फबारी जारी है। जबकि शिमला सहित कई अन्य भागों में बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
अटल टनल में फिर बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में माैसम ने फिर करवट ली है। राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बर्फबारी जारी है। जबकि शिमला सहित कई अन्य भागों में बारिश दर्ज की गई है। एक दिन मौसम साफ रहने के बाद बुधवार सुबह से रोहतांग दर्रा, बारालाचा, शिंकुला और कुंजम दर्रा में रुक-रुककर बर्फबारी जारी है। दोपहर बाद अटल टनल के साथ कोकसर, घेपन पीक, बड़ा और छोटा शिगरी ग्लेशियर और चंद्रा घाटी में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई। अटल टनल, रोहतांग और धुंधी में बर्फबारी होने से पुलिस ने अटल टनल की ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। सुबह नेहरूकुंड में ही सभी वाहन रोके गए। हालांकि, दोपहर बाद फोर बाई फोर वाहनों को सोलंगनाला तक भेजा गया। शाम चार बजे से पहले कुछ वाहन अटल टनल की ओर भी भेजे गए। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल में भारी बर्फबारी हो रही है। इस वजह से फिलहाल अटल टनल की ओर वाहनों की आवाजही रोकी गई है। सिर्फ आपात स्थिति में ही फोर बाई फोर वाहनों को लाहौल की ओर भेजा जा रहा है। वहीं किन्नौर जिले के छितकुल, किन्नौर कैलाश की चोटियों, रामपुर के 12/20, 15/20, सराहन की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। निरमंड की श्रीखंड की पहाड़ियों और आनी के जलोड़ी जोत सहित अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ। 

विज्ञापन


भरमौर-पठानकोट हाईवे 26 घंटे बाद बहाल
उधर, भरमौर-पठानकोट हाईवे 26 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाया। बुधवार को जिले में 27 ट्रांसफार्मर बंद रहने से 135 गांवों में अंधेरा पसरा रहा। बिजली गुल होने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, जिला में दो सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां पेश आईं।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 9.9, भुंतर 8.8, कल्पा 0.9, धर्मशाला 8.2, ऊना 11.0, नाहन 10.7, पालमपुर 12.0, सोलन 7.8, मनाली 3.1, कांगड़ा 13.2, मंडी 11.3, बिलासपुर 12.0, जुब्बड़हट्टी 10.0, कुफरी 6.0, कुकुमसेरी -1.8, सेऊबाग 7.7, बरठीं 11.6, कसाैली 11.9, पांवटा साहिब 17.0, सराहन 2.1, देहरागोपीपुर 16.0, ताबो -2.8 व नेरी में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इतने दिन बरसेंगे बादल, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18, 19 और 20 मार्च को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है।  19 और 20 मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला व लाहाैल-स्पीति जिले के अलग-थलग स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। इस दाैरान कई भागों में  40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है। 21 से 24 मार्च तक राज्य के ऊंचाई वाले कुछ अलग-थलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट के आसार
उधर, अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की प्रबल संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 6-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके बाद, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की  संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें