फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: वीरवार और शुक्रवार को कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट, पूरे प्रदेश में सुबह-शाम बढ़ी ठंड

Wed, 26 Nov 2025 11:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 प्रदेश में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। कई इलाकों में शीतलहर तेज हो गई है।
विज्ञापन
मंडी में कोहरा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी में वीरवार और शुक्रवार को कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भाखड़ा बांध, ब्यास नदी और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


मंगलवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरे प्रदेश में रात का पारा दस डिग्री से कम रहने के चलते सुबह और शाम के समय सभी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। राज्य में 2 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। सुंदरनगर, मंडी और बिलासपुर में बुधवार को सुबह और शाम के समय घना कोहरा रहा। प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर तेज हो गई है। पांवटा साहिब को छोड़कर सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.6, सुंदरनगर 3.0, भुंतर 2.4, कल्पा 0.4, धर्मशाला 7.3, ऊना 6.8, नाहन 9.9, पालमपुर 4.5, सोलन 2.6, मनाली 1.1, कांगड़ा 5.7, मंडी 5.6, हमीरपुर 4.9, जुब्बड़हट्टी 8.2, कुफरी 5.5, कुकुमसेरी -4.5, नारकंडा 3.6, भरमाैर 5.1, रिकांगपिओ 2.9, सेऊबाग 1.0, बरठीं 7.0, सराहन 5.0, देहरा गोपीपुर 8.0, नेरी 9.9 व  बजाैरा में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इतने दिन साफ रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 2 दिसंबर तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। इस दाैरान बारिश-बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। राज्य में 4-5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 3-4 दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। बिलासपुर जिले के भाखड़ा बांध क्षेत्र और इसके आसपास क्षेत्रों में 28 नवंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, मंडी (बल्ह घाटी) में भी हल्के से मध्यम कोहरा की संभावना है
विज्ञापन

ग्रांफू-लोसर एनएच वाहनों के लिए बंद
उधर, नेशनल हाईवे 505 का ग्रांफू-लोसर मार्ग मंगलवार से आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया। इसके बाद ग्रांफू-कुंजुम दर्रा-लोसर क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। अब स्पीति के काजा के लिए ग्रांफू-कुंजुम दर्रा-लोसर होकर कोई वाहन नहीं जा सकेगा। मनाली-अटल टनल रोहतांग, ग्रांफू-लोसर होते हुए काजा तक यात्रा करने के लिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अगले साल अप्रैल-मई तक का इंतजार करना होगा। हालांकि, किन्नौर और रामपुर होते हुए सालभर काजा के लिए आवाजाही जारी रहेगी। सड़क पर जम रही ब्लैक आइस के कारण यह मार्ग जोखिम भरा हो गया है। बीआरओ की अनुशंसा के बाद प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही रोकने का निर्णय लिया है। मनाली-लेह मार्ग पर पहले ही जिंगजिंगबार से लेकर सरचू तक वाहनों की आवाजाही बंद है। ग्रांफू से रोहतांग दर्रा सड़क भी बंद है। अब एनएच 505 में ग्रांफू-लोसर मार्ग भी बंद हो चुका है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने स्पष्ट किया कि ग्रांफू-लोसर मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं है। प्रशासन ने लाहौल आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वह दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें