फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: ताबो में माइनस 7.1 डिग्री पहुंचा पारा, तीन दिन और कोहरे का येलो अलर्ट; जानें मौसम अपडेट

Fri, 28 Nov 2025 01:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। ताबो का न्यूनतम पारा लगातार दूसरे दिन माइनस सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तापमान में गिटावट से पानी जमना शुरू हो गया है। लाहौल में सड़क पर जमी ब्लैक आइस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सर्दी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। ताबो में पारा माइनस 7.1 डिग्री पहुंचा गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मंडी और बिलासपुर जिलों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने के आसार हैं। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क करने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

विज्ञापन



मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ है। वहीं अधिकांश स्थानों पर दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और अफगानिस्तान की ओर सक्रिय हुआ है, लेकिन इसका हिमाचल पर कोई बड़ा प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा। आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ठंड बढ़ने के साथ ही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.0, भुंतर 1.2, कल्पा -0.4, धर्मशाला 5.5, ऊना 6.0, नाहन 10.0, पालमपुर 4.0, सोलन 2.7, मनाली 1.3, कांगड़ा 4.6, मनाली 4.7, बिलासपुर 7.2, हमीरपुर 3.7, जुब्बड़हट्टी 7.6, कुफरी 7.5, कुकुमसेरी -5.7, नारकंडा 5.2, भरमाैर 6.2, रिकांगपिओ 2.2, सेऊबाग 0.8, बरठीं 4.1, सराहन 5.3, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -7.1, नेरी 9.7 व बजाैरा में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इतने दिन साफ रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य में 4 दिसंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी व कम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में 28 से 30 नवंबर तक सुबह-शाम और देर रात के समय अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है।  अगले 2-3 दिनों के दाैरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान अगले 3-4 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं।

 
विज्ञापन

मनाली-लेह सड़क अब 7 दिसंबर तक रहेगी खुली
मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर अब 7 दिसंबर तक वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। इस संबंध में उपायुक्त किरण भड़ाना ने अधिसूचना जारी कर दी। इससे पहले ब्लैक आइसिंग और बर्फबारी की आशंका के चलते 21 नवंबर से इस मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया था। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति ने लेह के डीसी और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद निर्णय लिया कि मौसम की स्थिति अनुकूल रहने के कारण मार्ग को 7 दिसंबर तक खोला जा सकता है। उपायुक्त ने बताया कि सड़क पर ट्रैफिक संचालन सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा। डीसी ने कहा कि मौसम इनपुट, सड़क की स्थिति और लेह प्रशासन से समन्वय के बाद वाहनों की आवाजाही बहाल की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें