माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 और 23 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 19, 20 और 21 मई को राज्य के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 19 से 23 मई तक चंबा, कांगड़ा व कुल्लू जिले के कुछ भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है।
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं बीती रात शिमला में न्यूनतम तापमान 16.5, सुंदरनगर 17.1, भुंतर 12.5, कल्पा 7.0, धर्मशाला 18.1, ऊना 20.0, नाहन 19.5, केलांग 4.4, पालमपुर 16.0, सोलन 15.6, मनाली 9.8, कांगड़ा 18.8, मंडी 17.9, बिलासपुर 20.0, जुब्बड़हट्टी 18.2, कुफरी 11.1, कुकुमसेरी 4.3, सेऊबाग 12.7, बरठीं 16.5, पांवटा साहिब 22.0, सराहन 11.1, देहरागोपीपुर 22.0, ताबो 6.0 व नेरी में 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया