12 सितंबर से बारिश का दायरा बढ़ने के आसार
प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद 12 सितंबर से बारिश का दायरा बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 13 और 14 सितंबर को प्रदेश के मैदानी, निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, 11 से 14 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि फिलहाल किसी भी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के आगामी पांच दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 9 से 11 सितंबर तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
अधिकतम तापमान
ऊना 35.0
बिलासपुर 33.5
मंडी 32.8
कांगड़ा 31.6
चंबा 29.6
सोलन 29.0
धर्मशाला 28.0
नाहन 27.6
मनाली 26.4
शिमला 23.4