फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा शीत सत्र: बाहर से आने वालों के होंगे कोविड टेस्टिंग

Thu, 02 Dec 2021 06:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र तपोवन सिद्वबाड़ी में 10 से लेकर 15 दिसंबर तक होगा। सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी, वहीं एक दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए भी निर्धारित किया गया है। विधानसभा सत्र के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की पूरी तरह से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र तपोवन सिद्वबाड़ी में 10 से लेकर 15 दिसंबर तक होगा। सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी, वहीं एक दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए भी निर्धारित किया गया है। विधानसभा सत्र के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की पूरी तरह से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। गुरुवार को तपोवन में विधानसभा के सभागार में शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए विपिन सिंह परमार ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक प्लान भी तैयार करने के लिए कहा गया है, ताकि किसी भी स्तर पर असुविधा नहीं हो।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा परिसर में पेयजल, विद्युत व्यवस्था को भी बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य सुविधाएं और कोविड टेस्टिंग इत्यादि के लिए भी विशेष स्थान चयनित किया जाएगा, ताकि सत्र के दौरान बाहर से आने लोगों की कोविड टेस्टिंग की जा सके। उन्होंने कहा कि सत्र में भाग लेने आने वाले अतिथियों के ठहरने और खाने इत्यादि भी उचित व्यवस्था की जाएगी। इससे पहले विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा ने तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि विधानसभा सत्र को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। बैठक के बाद विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने विधानसभा परिसर में तैयारियों का जायजा भी लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, एसडीएम शिल्पी बेक्टा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें