फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: पीस मील वर्कर तुरंत अनुबंध पर न लिए तो खड़ी होंगी एचआरटीसी बसें

Thu, 02 Dec 2021 05:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति का सरकार-निगम प्रबंधन को अल्टीमेटम सरकार और निगम प्रबंधन पीसमील वर्करों की मांगों को पूरा करने के लिए गंभीर नहीं हैं। बार-बार आश्वासनों का झुनझुना दिया जा रहा है।
विज्ञापन
पीस मील वर्कर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन को पीसमील वर्करों को तुरंत अनुबंध पर लाने का अल्टीमेटम दिया है। चेताया कि ऐसा नहीं हुआ तो निगम के सभी कर्मचारी बसें खड़ी कर देंगे। समिति अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर, सचिव खेमेंद्र गुप्ता, प्रवक्ता संजय कुमार और कोषाध्यक्ष जगदीश चंद ने कहा कि सरकार और निगम प्रबंधन पीसमील वर्करों की मांगों को पूरा करने के लिए गंभीर नहीं हैं। बार-बार आश्वासनों का झुनझुना दिया जा रहा है। परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति पीस मील वर्करों को अनुबंध पर लाने के लिए लंबे समय से मांग कर रही है। 

विज्ञापन


18 अक्तूबर को अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन ने अक्तूबर के अंत तक निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। इसके बाद 16 नवंबर को प्रबंध निदेशक के साथ बैठक में 26 नवंबर तक मामला हल करने का आश्वासन मिला। परिवहन मंत्री भी कई बार मीडिया के माध्यम से पीस मील वर्करों के साथ बैठक में सितंबर तक इन्हें अनुबंध पर लाने का आश्वासन दे चुके हैं।

पूर्व में लगभग 450 पीसमील वर्करों को अनुबंध पर लिया जा चुका है। शेष 950 पीसमील वर्करों के साथ भेदभाव हो रहा है। इनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल से कर्मशालाओं में बसों का रखरखाव और मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन


संयुक्त समन्वय समिति के सदस्य हरीश पराशर, टेकचंद, मिलापचंद, बालकृष्ण, समर चौहान, सुखराम, प्रेमसिंह, ऋषिलाल, गोपाललाल, देवीचंद, मनोज कुमार, नवलकिशोर, टेकचंद और पूर्णचंद ने मांग को तुरंत पूरा करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें