फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझसे मिलकर बात करें डीसी, मामला वापसी पर करूंगा विचार: हंसराज

Thu, 09 Aug 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

चुराह के विधायक और प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने अधिकारियों को अवसर देने की बात करते हुए कहा कि मुझसे डीसी और अन्य अधिकारी मिलकर बात कर गलती मानेंगे तो मैं उनके खिलाफ दायर किए गए प्रिविलेज मोशन की वापसी पर विचार कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि अधिकारी ने अभी तक इस पर मुझसे कोई खेद नहीं जताया है। मुझे विधानसभा अध्यक्ष से मिले पत्र से ही मालूम हुआ है कि उन्होंने खेद जताया है। 

विज्ञापन

डीसी ने विस उपाध्यक्ष की गाड़ी की ओवरटेक, फिर बन गया इतना बड़ा मामला
हंसराज ने बुधवार को दोहराया कि यह मामला उनका व्यक्तिगत नहीं माना जाना चाहिए। यह मामला भारत के संविधान और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का है। वह सांविधानिक पद पर बैठे हैं। गाड़ी पर राष्ट्रीय ध्वज लगा होने के बावजूद डीसी चंबा ने कारकेड में इसे ओवरटेक कर दिया। इसके अलावा बैठकों में अधिकारी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यही मसला उठाया है। माफी मांगने की भी जरूरत नहीं है, मगर जो अधिकारी मेरे आरोपी हैं वे कम से कम मुझसे मिले तो सही, अपनी बात को स्पष्ट करें। मालूम रहे कि हंसराज ने प्रिविलेज मोशन के तहत विधानसभा अध्यक्ष और सचिव को लिखा है कि इस मामले को प्रिविलेज कमेटी को आगामी कार्रवाई को भेजा जाए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों की ओर से खेद जताने की बात कर विधानसभा उपाध्यक्ष को इस मामले को वापस लेने को कहा। इस पर विधानसभा उपाध्यक्ष अड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें