फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कांगड़ा बाईपास पर अनियंत्रित होकर डंगे से टकराई वैन, दंपती की माैत, दो बच्चों को आईं चोटें

Thu, 23 Oct 2025 03:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा।

सार

 कांगड़ा बाईपास फोरलेन पर गुरुवार दाेपहर बाद एक वैन अनियंत्रित होकर डंगे से टकरा गई। हादसे में दंपती की माैत हो गई। 
विज्ञापन
कांगड़ा बाईपास पर अनियंत्रित होकर डंगे से टकराई वैन, माैके पर राहत कार्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत बाईपास के नजदीक निर्माणाधीन डंगे से वैन के टकरा जाने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में टैक्सी (मारुति वैन) में सवार दो बच्चे सकुशल हैं। दुर्घटना वीरवार दोपहर को हुई। हादसा इतना भयंकर था कि पति-पत्नी को काफी मशक्कत के बाद वैन से निकाला गया। कुलदीप (30) पुत्र होशियार सिंह निवासी भाटी डाकघर स्कोट तहसील नगरोटा बगवां अपनी पत्नी तमन्ना (26), बेटी परेक्षा (4) और बेटे सक्षम (6) के साथ भैयादूज पर अपने ससुराल जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप टैक्सी चलाता था और परिवार का पालन-पोषण करता था। वीरवार दोपहर को वह घर से निकले ही थे कि कुछ दूरी पर बाईपास पहुंचते ही उनकी गाड़ी डंगे से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई। वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार के लिए भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें