फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विश्वविद्यालय: पीएचडी के लिए मेरिट सूची जारी, नए नियमों की होगी पहली परीक्षा

Tue, 07 Jul 2026 07:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत पीएचडी प्रवेश का अंतिम चरण शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत पीएचडी प्रवेश का अंतिम चरण शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय के भूगोल, अंग्रेजी, शिक्षा, इतिहास, संगीत, फॉरेंसिक साइंस, पर्यावरण विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, समाजशास्त्र और सोशल वर्क समेत 10 से अधिक विभागों ने मेरिट सूची जारी कर दी है, जिससे अब नए नियमों की पहली परीक्षा होगा। अधिकांश विभागों ने 7 से 11 जुलाई के बीच शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तय की है, जबकि इतिहास विभाग ने 18 जुलाई तक का समय दिया है। इस बार प्रवेश प्रक्रिया संशोधित पीएचडी विनियम-2025 और पार्ट टाइम पीएचडी एडेंडम-2026 के तहत हो रही है।

विज्ञापन

पहली बार कई विभागों ने नियमित प्रवेश के साथ पार्ट टाइम पीएचडी के लिए भी मेरिट सूची जारी की है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी चयन अंतिम हैं। स्थायी समिति की मंजूरी मिलने के बाद ही प्रवेश अंतिम माना जाएगा। विभागों ने चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन उपलब्ध पीएचडी पंजीकरण प्रपत्र भरकर निर्धारित दस्तावेजों के साथ विभाग में जमा करने के निर्देश दिए हैं। दूसरे विश्वविद्यालयों से स्नातकोत्तर या चार वर्षीय स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय में पंजीकरण और प्रवासन प्रमाणपत्र संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

नियमित और पार्ट टाइम पीएचडी में पात्रता व दस्तावेजों का अंतर

नियमित पीएचडी में ऐसे अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी गई है जो पूर्णकालिक शोध करेंगे। गैर सेवारत अभ्यर्थियों को शपथ पत्र देना होगा कि वे किसी संस्थान में कार्यरत नहीं हैं और विश्वविद्यालय के निर्धारित आवासीय नियमों का पालन करेंगे। पार्ट टाइम पीएचडी पात्र नौकरीपेशा अभ्यर्थियों के लिए है। ऐसे अभ्यर्थियों को अपने नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाणपत्र या अध्ययन/अवकाश की अनुमति जमा करनी होगी।

अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग शुल्क

एचपीयू में पहले से पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए पीएचडी पंजीकरण शुल्क 10 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। दूसरे विश्वविद्यालयों से स्नातकोत्तर या चार वर्षीय स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों को 12 हजार रुपये जमा करने होंगे। पार्ट टाइम पीएचडी में सुपरन्यूमेरेरी सीट पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए 50 हजार रुपये शुल्क तय किया गया है।
विज्ञापन

एचपीयू में बीएएलएलबी प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 तक

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के विधि अध्ययन संस्थान ने बीएएलएलबी (ऑनर्स) पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम के पहले सेमेस्टर के लिए तीसरी प्रवेश सूची जारी की है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 9 जुलाई की मध्यरात्रि तक शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा न करने पर प्रवेश रद्द हो जाएगा। विश्वविद्यालय ने बताया कि अंतिम योग्यता सूची में बाद में विसंगति पाए जाने पर सुधार संभव है। सब्सिडी वाली श्रेणी के लिए प्रति सेमेस्टर शुल्क 38,790 रुपये है, जबकि गैर सब्सिडी वाली श्रेणी के लिए 58,640 रुपये है। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें