विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रेस मार्क्स इंजीनियरिंग कोर्स या एआईसीटीई, एनसीटीई, एमसीआई, डीसीआई जैसी राष्ट्रीय स्तर की रेगुलेटरी बॉडी के नियमों के तहत संचालित किए जा रहे कोर्सों के छात्रों को नहीं मिलेंगे।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स के 2015 से 2017 तक बैच के यूजी छात्रों को एक फीसदी कृपांक, ग्रेस मार्क्स कार्यकारिणी परिषद की 17 सितंबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार देने की अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रेस मार्क्स इंजीनियरिंग कोर्स या एआईसीटीई, एनसीटीई, एमसीआई, डीसीआई जैसी राष्ट्रीय स्तर की रेगुलेटरी बॉडी के नियमों के तहत संचालित किए जा रहे कोर्सों के छात्रों को नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
अधिसूचना के अनुसार ग्रेस मार्क्स सत्र 2015-16, 2016-17, 2017-18 बैच के बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री या अन्य इसी तरह के कोर्स के छात्रों को मिलेंगे। ग्रेस मार्क्स छात्र के टोटल एग्रीगेट मार्क्स पर दिए जाएंगे। एक फीसदी ग्रेस मार्क्स से सबसे अधिक इन बैच के उन छात्रों को लाभ होगा, जिनकी एक फीसदी अंक से डिग्री पूरी नहीं हो पाई, जिनकी डिविजन प्रभावित हो रही थी। कार्यकारिणी परिषद की 17 सितंबर को हुई बैठक में प्रस्ताव नंबर पांच पर चर्चा कर मंजूरी दी गई थी।