फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहतांग सहित अटल टनल की पहाड़ियों पर बर्फबारी, जानें 10 अक्तूबर तक का मौसम पूर्वानुमान

Thu, 06 Oct 2022 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के रोहतांग दर्रा सहित अटल टनल की पहाड़ियों पर गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में दिन भर हल्के बादल छाए रहे। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पारा कम होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन
रोहतांग सहित अटल टनल की पहाड़ियों पर बर्फबारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा सहित अटल टनल की पहाड़ियों पर गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में दिन भर हल्के बादल छाए रहे। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पारा कम होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश के आसार जताए हैं। 10 अक्तूबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों के साथ धौलाधार की पर्वत श्रृंखलाओं पर ताजा बर्फबारी हुई है। अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल के गुफा होटल के नजदीक की पहाड़ी पर बर्फ देखकर पर्यटक गदगद हो उठे।

विज्ञापन


आने वाले दिनों में मनाली के साथ लाहौल में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। राजधानी शिमला के मौसम में भी ठंडक बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा। बुधवार रात को जिला लाहौल के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 4.5, कल्पा 5.1, केलांग 7.9, नारकंडा 9.1, कुफरी 10.8 और शिमला में 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.0, बिलासपुर 32.0, मंडी 30.6, कांगड़ा 29.8, हमीरपुर 29.6, धर्मशाला 28.2 और शिमला 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें