फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विश्वविद्यालय: 12वीं कक्षा पास युवाओं को निशुल्क मिलेगा बार क्लर्क का प्रशिक्षण

Mon, 28 Mar 2022 10:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष और विधि डीन प्रो. रघुविंद्र सिंह इसके नोडल अधिकारी होंगे। कौशल विकास निगम के सहयोग से करवाए जाने वाले इस कोर्स में कुल 30 सीटें रहेंगी। इसके लिए 12वीं कक्षा पास युवा पात्र होंगे। आवेदन अधिक आने की सूरत में  जमा दो की मेरिट तैयार कर बैच को चुना जाएगा। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पहली बार 12वीं कक्षा पास युवाओं में कौशल विकास और उन्हें रोजगार की लिहाज से तैयार करने के लिए बार क्लर्क का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो माह के सर्टिफिकेट कोर्स को विवि का विधि विभाग करवाएगा। कोर्स निशुल्क होगा।विभागाध्यक्ष और विधि डीन प्रो. रघुविंद्र सिंह इसके नोडल अधिकारी होंगे। कौशल विकास निगम के सहयोग से करवाए जाने वाले इस कोर्स में कुल 30 सीटें रहेंगी। इसके लिए 12वीं कक्षा पास युवा पात्र होंगे। आवेदन अधिक आने की सूरत में  जमा दो की मेरिट तैयार कर बैच को चुना जाएगा। कोर्स के नोडल अधिकारी और विधि विभागाध्यक्ष अधिष्ठाता प्रो. रघुविंद्र सिंह ने बताया कि इस दो माह के कम अवधि के कोर्स को पूरा करने वाले युवाओं को न्यायालय और अधिवक्ताओं के पास कार्य करने वाले क्लर्क का काम सिखाया जाएगा। इसमें केस को अदालत में पेश करने से पूर्व की जाने वाली तैयारी सहित पूरे डॉक्यूमेंट को बनाने, कोर्ट की भाषा और इसमें प्रयोग किए जाने वाले शब्दों और केस से संबंधित प्रक्रिया को समझाया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोर्स निशुल्क करवाया जाएगा। इसके लिए कुल तीस सीटें तय हैं। आवेदनकर्ताओं की आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 से 45 वर्ष जबकि आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में पांच साल की छूट रहेगी। इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों मोड से आवेदन करने की सुविधा रहेगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कोर्स के लिए आवेदन को आवेदन फार्म उपलब्ध करवाया गया है। आवेदन जमा करने के लिए आठ अप्रैल अंतिम तिथि तय की गई है। इच्छुक और पात्र युवा ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में एचपीयू की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। इसकी विभाग में ऑफलाइन हार्ड कॉपी जमा करवानी होगी। नोडल अधिकारी ने कहा कि सीटें खाली रहने की सूरत में आयु सीमा के छूट मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें