फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील आम आदमी पार्टी में शामिल

Mon, 18 Apr 2022 08:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)

सार

गिरीपार क्षेत्र से संबंध रखने वाले सुनील शर्मा ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुनील शर्मा प्रसिद्ध धावक हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल ही नहीं, बल्कि भारत का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा आप में शामिल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। जिले के गिरीपार क्षेत्र से संबंध रखने वाले सुनील शर्मा ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुनील शर्मा प्रसिद्ध धावक हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल ही नहीं, बल्कि भारत का नाम रोशन किया है। इन्हें सिरमौरी चीते के नाम से भी जाना जाता है। बीते कई वर्षों से लगातार सुनील सरकार से प्रदेश के धावकों के लिए ठोस नीति बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन निराशा ही हाथ लगी।

विज्ञापन


सुनील ने प्रदेश में जरूरतमंद परिवारों की भी समय-समय पर मदद की है। सुनील ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की खिलाड़ियों और युवाओं के प्रति बन रही नीतियों से प्रभावित होकर आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। रेणुकाजी क्षेत्र के अन्य युवाओं ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी रेणुकाजी के महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर, जय प्रकाश, डॉ. दिनेश, जगदीश चौहान, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे। उधर, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर सुनील शर्मा का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें