फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बंजार में पकड़ी आठ किलो चरस, दो गिरफ्तार, तीसरा फरार

Tue, 17 Mar 2020 11:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
चरस के आरोपियों के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार में पुलिस ने इस साल की सबसे बड़ी चरस की खेप पकड़ी है। पुलिस ने शाईरोपा में आल्टो कार को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार में सवार दो लोगों के कब्जे से पुलिस ने आठ किलो 76 ग्राम चरस बरामद की है जबकि तीसरा आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बंजार पुलिस की एक टीम ने तीर्थन घाटी के शाईरोपा में नाका लगाया था। इस दौरान बंजार की तरफ आ रही एक आल्टो कार एचपी 49, 3130 को तलाशी के लिए रोका गया। कार में सवार तीन युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस को शक हुआ और कार की तलाशी ली तो आरोपी नितिन शर्मा (25),  सिधवां, बंजार और राजेश कुमार (23), सजउली, बंजार से चरस बरामद हुई।

तीसरा आरोपी तिलक ठाकुर, सिधवां, बंजार फरार हो गया। तिलक की तलाश के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने आठ किलो चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है कि उन्होंने यह चरस कहां से खरीदी थी और इसे कहां पर बेचा जाना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें