फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में चार जिलों के एसपी समेत 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला

Mon, 08 Jul 2019 10:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आईएएस व एचएएस अफसरों के तबादले के बाद जयराम सरकार ने चार जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सोमवार देर रात गृह विभाग ने तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


तैनाती का इंतजार कर रहे ज्ञानेश्वर सिंह को आईजी क्राइम, एसपी कांगड़ा डीआईजी संतोष पटियाल को प्रधानाचार्य पुलिस ट्रेनिंग कालेज डरोह, एसपी बिलासपुर अशोक कुमार को डीआईजी इंटेलिजेंस के पद पर बतौर एसपी इंटेलिजेंस लगाया गया है।

 वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर विमुक्त रंजन पुलिस अधीक्षक कांगड़ा होंगे। एसपी पीटीसी डरोट सौम्या सांबशिवन को कमांडेंट तीन आईआरबीएन पंडोह और यहां तैनात रही अंजुम आरा को कमांडेंट 1 एचपीएपी जुन्गा लगाया है।
विज्ञापन


वहीं, एसपी कुल्लू रहीं शालिनी अग्निहोत्री को कमांडेंट 1 आईआरबीएन बनगढ़ के साथ 5 आईआरबीएन बस्सी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। राज्यपाल की नाराजगी के बाद से बस्सी में बतौर कमांडेंट तैनात गौरव सिंह को एसपी कुल्लू लगाया गया है। 

एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा को एसपी बिलासपुर, कमांडेंट 1 एचपीएपी जुन्गा संजीव कुमार गांधी को कमांडेंट 2 आईआरबीएन सकोह और कमांडेंट सकोह के पद पर तैनात एचपीएस अधिकारी संजू राम राणा को एसपी किन्नौर लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें