फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम बोले- अगर सेना के जवानों पर ऐसी टिप्पणी होती है तो इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं

Tue, 12 Oct 2021 08:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कहती हैं कि कारगिल का युद्ध तो कोई युद्ध ही नहीं था, पाकिस्तान की सेना के कुछ जवानों ने भारत की सीमा में घुस कर कब्जा करने की कोशिश की थी। उसमें ब्रिगेडियर ने क्या कर दिया। मुख्यमंत्री कहा कि यह बात उन्हें खराब लगी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के कारगिल युद्ध पर दिए बयान पर घमासान मच गया है। मंगलवार को मंडी जिला के सेरी बंगलों में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कहती हैं कि कारगिल का युद्ध तो कोई युद्ध ही नहीं था, पाकिस्तान की सेना के कुछ जवानों ने भारत की सीमा में घुस कर कब्जा करने की कोशिश की थी। उसमें ब्रिगेडियर ने क्या कर दिया। मुख्यमंत्री कहा कि यह बात उन्हें खराब लगी। जयराम ने कहा कि कारगिल युद्ध में अकेले हिमाचल के 52 सैनिक कुर्बान हो गए और कांग्रेस उसको छोटी सी लड़ाई कह रही है। कारगिल युद्ध में देश के हजारों सैनिक शहीद हो गए। ऐसे में अगर सेना के जवानों पर ऐसी टिप्पणी होती है तो इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता है।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर भाजपा के प्रत्याशी हैं। यह वही उम्मीदवार हैं, जिन्होंने कारगिल युद्ध जीतने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं, जो मिलकर हिमाचल का विकास कर सकती हैं। इसलिए कांग्रेस उपचुनाव में कौन से परिवर्तन की बात कह रही है। कुशाल ठाकुर ने कहा कि कारगिल युद्ध पर प्रतिभा सिंह का बयान उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। कारगिल युद्ध विश्व की सबसे ऊंची जगह 18 हजार से अधिक फीट की ऊंचाई पर हुई थी। यह कोई छोटी लड़ाई नहीं थी। इसमें देश के 527 रणबांकुरों ने शहादत दी थी और कुल्लू-मंडी के 13 वीरों ने भी अपने प्राणों की शहादत दी है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह को जनता जवाब देगी। 

मैं राजा नहीं, गरीब परिवार से हूं
जयराम ने करसोग के चुराग में जनसभा में कहा कि मैं राजा नहीं, गरीब परिवार से हूं। इसका मतलब यह नहीं कि आप हमें कुछ भी कहते रहें। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद हमने जनसभा में राजनीतिक रूप से कुछ नहीं कहा था। हमने केवल अपनी योजनाएं गिनवाईं थीं। यदि हमने कहा कि मंडी हमारी थी, है और रहेगी तो इसमें गलत क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें