महानिदेशक ने सीसीटीएनएस को लेकर पुलिस की कार्यशैली की तारीफ की। प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने निदेशक एनसीआरबी को बताया कि सीसीटीएनएस प्लाटूनों का गठन किया जा रहा है। ट्रेनिंग प्लाटून की मदद से प्रशिक्षण संस्थानों में सीसीटीएनएस की ट्रेनिंग व साइबर प्लाटून स्थापित कर उन्हें साइबर सेल में तैनात किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के महानिदेशक रामफल पवार ने प्रदेश में लागू सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को एनसीआरबी आउटरीच कार्यक्रम के संबंध में संबोधित किया। महानिदेशक ने सीसीटीएनएस को लेकर पुलिस की कार्यशैली की तारीफ की। प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने निदेशक एनसीआरबी को बताया कि सीसीटीएनएस प्लाटूनों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रेनिंग प्लाटून की मदद से प्रशिक्षण संस्थानों में सीसीटीएनएस की ट्रेनिंग व साइबर प्लाटून स्थापित कर उन्हें साइबर सेल में तैनात किया जा रहा है। बता दें कि हिमाचल पुलिस प्रगति सीसीटीएनएस डैशबोर्ड में 99.6 प्रतिशत स्कोर के साथ पहाड़ी राज्यों में टॉप पर है। प्रति पुलिस स्टेशन पर आईसीजेएस सर्च, शत-प्रतिशत पुलिस स्टेशनों के ऑनलाइन सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर से जुड़ने, सीसीटीएनएस के लिए डेडिकेटेड तकनीकी टीम और प्रवासी मजदूरों, ट्रैफिक, विधानसभा, कम्युनिटी पुलिसिंग, नोरी और इंटेलिजेंस के लिए अतिरिक्त मोड्यूल बनाए हैं।