फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मतदाता सूचियों को सार्वजनिक करने का समय बढ़ा, 30 तक करना होगा प्रकाशन

Wed, 28 Jan 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के प्रकाशन का समय बढ़ा दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से सरकार को इस बारे पत्र भेजा गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल निर्वाचन आयोग। - फोटो : ईसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के प्रकाशन का समय बढ़ा दिया है। अब जिला उपायुक्तों को 30 जनवरी तक प्रकाशन करने के कहा गया है। पहले 28 जनवरी तक सूचियों को पब्लिक डोमेन में लाए जाने की बात कही गई थी। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से सरकार को इस बारे पत्र भेजा गया है। हिमाचल में 31 जनवरी को पंचायतीराज संस्थाओं का कार्यकाल पूरा हो जा रहा है। ऐसे में संस्थाओं के रोस्टर की स्थिति क्लीयर करने को कहा गया है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव को लेकर अगली प्रक्रिया अमल में लाएगा।

विज्ञापन

आयोग को नई पंचायतों बनाने पर कोई एतराज नहीं है। 29 पंचायतों को छोड़कर 3548 पंचायतों की मतदाता सूची तैयार है। इन्हें सिर्फ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) करना है। मतदाता सूचियां उपायुक्तों के पास हैं। इनमें उपायुक्तों के हस्ताक्षर होने हैं। हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल से पहले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। 28 फरवरी को हाईकोर्ट में चुनाव की तैयारियों को लेकर जवाब देना है। हिमाचल में अब तक तैयार की गई मतदाता सूचियों में वोटरों की संख्या 56 लाख है। 3 करोड़ के करीब बैलेट पेपर की छपाई की जा चुकी है।
 
विज्ञापन

चुनाव को लेकर हिमाचल में बनेंगे 22000 बूथ
22000 के करीब बूथ स्थापित किए जाने है। पंचायत चुनाव में स्कूल अध्यापकों की ड्यूटियां लगाई जानी हैं। करीब 35 हजार कर्मचारी इस चुनाव में लगाए जाने हैं।

30 जनवरी तक मतदाता सूचियों को प्रकाशन करने को कहा गया है। इस बारे पत्र जारी किया गया है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग की आगामी प्रक्रिया को अमल में लाया जाना है।- सुरजीत सिंह राठौर, सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें