फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अंबाला से आई स्कूल बस की ब्रेक फेल, 20 बच्चों समेत 50 की जान बची, चालक ने ऐसे बचाई जान

Sat, 01 Nov 2025 12:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

 अंबाला से शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण पर आए स्कूली बच्चों और स्टाफ की जान हिमाचल प्रदेश के सोलन में बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
मोहन हेरिटेज पार्क जा रही बस की ब्रेक फेल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला से शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण पर आए स्कूली बच्चों और स्टाफ की जान हिमाचल प्रदेश के सोलन में बाल-बाल बच गई। सोलन के सलोगड़ा स्थित हरट गांव के समीप अचानक एक बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक की सूझबूझ ने बस को गहरी खाई में गिरने से बचा लिया और एक भीषण हादसा टल गया। इस बस में 20 बच्चों समेत स्टाफ के साथ कुल 50 लोग सवार थे, जो इस घटना से सहमे हुए हैं।

विज्ञापन



Trending Videos

यह घटना तब हुई जब नंदलाल गीता विद्या मंदिर टिपला स्कूल अंबाला के बच्चे और स्टाफ चार बसों में शैक्षणिक भ्रमण के लिए मोहन हेरिटेज पार्क जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे सलोगड़ा से मोहन हेरिटेज पार्क की ओर जाते समय एक बस का अचानक प्रेशर डाउन हो गया और ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। उतराई अधिक होने के कारण बस ने तेज रफ्तार पकड़ ली, जिससे बस में सवार बच्चे और स्टाफ पूरी तरह सहम गए।

बस चालक रमेश कुमार ने खतरे को भांपते हुए सूझबूझ दिखाई और बस को हादसे से बचाने के लिए तुरंत सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से टकरा दिया। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे ही रुक गई। अगर चालक बस को मिट्टी के ढेर से नहीं टकराता, तो बस सीधे गहरी खाई में गिर सकती थी, जिससे बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। हादसा टलने के बाद सभी बच्चों और स्टाफ को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी की मदद की।
विज्ञापन

हरट के समीप बस की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। चालक रमेश कुमार ने ब्रेक फेल होने के बाद सूझबूझ दिखाते हुए बस को मिट्टी के ढेर से टकरा दिया। घटना में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है।- गौरव सिंह ,एसीपी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें