इसी कोटे के तहत यह पदोन्नति की जा रही है। अस्थायी पैनल उन जेबीटी शिक्षकों का तैयार किया गया है, जो टेट पास हैं और बीएससी, बीएड योग्यता प्राप्त हैं। 31 दिसंबर तक पांच वर्ष तक इनकी नियमित सेवा पूरी होना अनिवार्य रखा गया है। पदोन्नति पैनल पूरी तरह मेरिट आधार पर तैयार किया गया है। इसमें जेबीटी के रूप में नियुक्ति वर्ष और जेबीटी परीक्षा में प्राप्त अंकों को आधार बनाया गया है। आपत्तियों के लिए 15 फरवरी तक का समय दिया है।