फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: डिजिलॉकर से जुड़ेगा राज्य लोक सेवा आयोग का भर्ती तंत्र, प्रक्रिया शुरू

Sun, 18 Jan 2026 11:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और डिजिटल बनाने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) में डिजिलॉकर सुविधा लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
हिमाचल लोकसेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और डिजिटल बनाने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) में डिजिलॉकर सुविधा लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत बार-बार प्रमाणपत्र अपलोड करने और सत्यापन की चिंता खत्म होगी। मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय ई-गवर्नेस डिविजन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुरोध पर राज्य लोक सेवा आयोग में डिजिलॉकर का एकीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके तहत अब अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन भरते समय अपने शैक्षणिक, श्रेणी और उप श्रेणी से संबंधित प्रमाणपत्र सीधे डिजिलॉकर से प्राप्त कर अपलोड कर सकेंगे। डिजिलॉकर से उपलब्ध कराए दस्तावेज पहले से ही डिजिटल रूप से सत्यापित होंगे। इससे अभ्यर्थियों को बार-बार प्रमाणपत्र अपलोड करने और सत्यापन की चिंता से मुक्ति मिलेगी, आयोग को भी मैनुअल जांच की प्रक्रिया से राहत मिलेगी। मुख्य सचिव ने सभी विभागों के अधीन आने वाले प्रमाणपत्र जारी करने वाले कार्यालयों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को डिजिलॉकर प्लेटफार्म पर अपने द्वारा जारी सभी प्रासंगिक प्रमाणपत्र और दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें