प्रदेश में चल रहे सरकारी-निजी बहुतकनीकी और डी-फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थियों के पास मौका है। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से अभ्यर्थियों के लिए 29 अगस्त को संस्थान स्तर पर काउंसलिंग करवाई जा रही है।
इस दौरान पैट में 223, लीट में 123 और डी-फार्मेसी में चार खाली सीटों को भरा जाएगा। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रथम वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स (पैट), द्वितीय वर्षीय डिप्लोमा (लीट) और डिप्लोमा फार्मेसी कोर्स में खाली बची सीटों में प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर अंतिम काउंसलिंग करवाई जा रही है।
प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर निर्धारित नियमों के तहत आवेदन पत्र सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक भरने होंगे। इसके बाद मेरिट बनाई जाएगी। दोपहर डेढ़ बजे मेरिट अनुसार अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की जाएंगी। सीट प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को मौके पर ही फीस जमा करवानी होगी।
कहां पर कितनी सीटें खाली
संस्थान कोर्स का नाम लीट पैट
शिमला इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन 46 31
मैकेनिकल इंजीनियरिंग - 1
सोलन इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन 30 14
कांगड़ा इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग 5 7
तलवाड़ ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 15 -
चंबा इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन 36 -
मैक्ट्रोनिक्स इंजीनियिरंग - 2
किन्नौर मेकेनिकल इंजीनियरिंग 36 12
सिरमौर मेकेनिकल इंजीनियरिंग 16 -
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग - 20
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 27 -
कुल्लू ऑटोमोबाइल इंजीनिरिंग 18 -
ऊना इलेक्ट्रॉिनक्स एंड कम्युनिकेशन - 2
मंडी सिविल इंजीनियरिंग - 1
कांगड़ा आर्किटेक्चर अिसस्टेंशिप - 33