फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे ये परमिट, ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने बुलाई बैठक

Mon, 06 Aug 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
विज्ञापन

टैक्सी परमिट के लिए सूबे के हजारों युवाओं का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इन्हें आज परमिट जारी हो सकते हैं। एचआरटीसी स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने इसके लिए सोमवार को बैठक बुला दी है। पिछले माह भी अथॉरिटी की ओर से करीब 2100 परमिट जारी किए गए थे। दो साल बाद प्रतिबंध हटने के बाद पिछले माह यह परमिट दिए गए।

विज्ञापन


इसके बाद एक हजार से भी अधिक युवाओं ने फिर से परमिट के लिए आवेदन किया है। अथॉरिटी की ओर से आवेदनों की जांच पड़ताल कर दी है। सोमवार को इसे मंजूरी दी जानी है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के एजेंडे में कर्मचारियों से जुड़े और मामले भी हैं।

एचआरटीसी स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की यह दो महीने के भीतर दूसरे बैठक होने जा रही है। हिमाचल में करीब दो साल से टैक्सी रूट परमिट पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस प्रतिबंध पर से पिछले महीने रोक हटाई गई है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते महीने अथॉरिटी की ओर से 2118 परमिट जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार

इसमें कुल्लू आरटीओ कार्यालय को 793 परमिट स्वीकृत किए गए। शिमला आरटीओ 354 जबकि अन्य आरटीओ कार्यालय को 150 से कम परमिट दिए गए हैं। इसमें फ ोर प्लस वन और 6 प्लस वन से लेकर 12 प्लस वन तक के रूट परमिट थे। अब सरकार की ओर से यही रूट परमिट जारी किए जा रहे हैं। यह परमिट 1 साल से लेकर 3 साल तक के लिए जारी किए गए हैं। 

परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए टैक्सी रूट परमिट दिए जा रहे हैं। सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिले। परमिट जारी किए जाने से हिमाचल के युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। अब ये टैक्सी नंबर लेकर प्रदेश के पर्यटन स्थलों और बाहरी राज्यों में सवारियां ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें