कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 656 डेंटल मेकेनिक के 46 पदों को भरने के लिए ली लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन पदों को भरने के लिए जून 2018 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने 28 मार्च 2019 को लिखित परीक्षा करवाई।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 656 डेंटल मेकेनिक के 46 पदों को भरने के लिए ली लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन पदों को भरने के लिए जून 2018 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने 28 मार्च 2019 को लिखित परीक्षा करवाई। परीक्षा में 236 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
मेरिट के आधार पर 102 अभ्यर्थियों का चयन 5 से 7 जनवरी तक होने वाली पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है। आयोग ने पोस्ट कोड 923 जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती के लिए पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 27 दिसंबर को जेई सिविल की मूल्यांकन परीक्षा होगी।