फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: कंप्यूटर ऑपरेटर और वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

Thu, 03 Feb 2022 06:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जलशक्ति विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर और पोस्ट कोड 836 के तहत वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (फीटिंग) की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी आयोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 812 के तहत जलशक्ति विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के चार पद भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन पदों के लिए जून 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने अप्रैल 2021 में लिखित परीक्षा और सितंबर 2021 में मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। मेरिट के आधार पर आयोग ने रोलनंबर 812000916 बनिता कुमारी, 812002424 विकास, 812004443 अलौकिक शर्मा और रोलनंबर 812005568 समीक्षा वर्मा को सफल घोषित किया है।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 836 के तहत वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (फीटिंग) के दो पदों के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक शिक्षा विभाग में भरे जाने वाले इन दो पदों के लिए आयोग ने सितंबर 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद फरवरी 2021 में लिखित परीक्षा और नवंबर 2021 में पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मेरिट के आधार पर आयोग ने रोलनंबर 836000299 सौरभ चौधरी और रोलनंबर 836000749 वरुण शर्मा को का सफल घोषित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें