फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में कूलर से करंट लगने पर दो युवकों की मौत

Sun, 25 Jul 2021 08:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)

सार

स्थानीय लोगों ने दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कूलर में पानी डालते वक्त करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों पीर स्थान में किराये के कमरे में रहते थे। इनकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बलिया के मुरारी गांव के गौतम (28) और राजस्थान के नागौर जिले के कुतियासनी गांव के महिंद्र (25) के रूप में हुई है। यह हादसा शनिवार देर रात को हुआ है। कूलर में पानी भरते समय एक युवक को जैसे ही करंट लगा तो दूसरा बचाने की कोशिश करने लगा। इस वजह से दोनों करंट की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गौतम किसी कंपनी में कार्यरत था जबकि महिंद्र दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करता था। डीएसपी विवेक ने बताया कि नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बिजली का करंट बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें