फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान रघुनाथ को मिंजर अर्पित करने के साथ ही मिंजर मेला शुरू

Sun, 25 Jul 2021 07:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

नप कार्यालय से इस बार ढोल की थाप के साथ मिंजर मेले की शोभायात्रा निकली। इसके अलावा कुंजड़ी मल्हार गायन भी करवाया गया।
विज्ञापन
मिंजर मेला शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का प्रतीक हिमाचल प्रदेश का सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार से शुरू हो गया है। कोरोना की वजह से 400 साल में यह दूसरी बार है जब यह मेला महज रस्म अदायगी तक सिमट गया है। मिर्जा परिवार की ओर से भगवान रघुनाथ को मिंजर अर्पित करने के साथ ही मेले का शुभारंभ हुआ। इस बार सांस्कृतिक संध्याएं नहीं होंगी। कुंजडी मल्हार का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। मेले के शुभारंभ पर सदर विधायक पवन नैयर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।

विज्ञापन


इससे पहले मिर्जा परिवार, मंदिर के पुजारी, जिला प्रशासन और नगर परिषद चंबा के पदाधिकारियों की मौजूदगी में नप कार्यालय चंबा से लक्ष्मीनाथ मंदिर के लिए शोभायात्रा निकली। शहर के मंदिरों में पूजा और मिंजर अर्पित करने के बाद चौगान मैदान तक शोभायात्रा निकाली गई। यहां मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण किया। मेले का रस्मी तौर पर समापन एक अगस्त को होगा। प्रशासन ने शोभायात्रा के लिए 100 लोगों की सीमा रखी थी। शहर के जिन मोहल्लों से शोभायात्रा गुजरनी थी, उन चारों वार्डों को भी सील किया गया था। 

बैंडबाजे के साथ निकाली शोभायात्रा
नप कार्यालय से इस बार ढोल की थाप के साथ मिंजर मेले की शोभायात्रा निकली। इसके अलावा कुंजड़ी मल्हार गायन भी करवाया गया। गत वर्ष कोरोना महामारी के चलते बिना बैंड बाजे के ही शोभायात्रा निकाली गई थी। इस साल हरेक पालकी के साथ प्रशासन ने बजंतरियों की व्यवस्था की थी। 
विज्ञापन


बंद रहे बाजार, निगरानी के लिए उड़ाया ड्रोन
शोभायात्रा के दौरान चार घंटों के लिए सील किए गए वार्डों पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने ड्रोन की सहायता ली। शोभायात्रा के दौरान ड्रोन निगरानी करता रहा। प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था कोरोना महामारी की रोकथाम व बचाव को लेकर की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें