फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: पदोन्नत होकर भारतीय सेना में मेजर बनीं शिलाई की वर्षा शर्मा

Sun, 12 Feb 2023 08:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई,(सिरमौर)

सार

वर्षा शर्मा वर्ष 2017 में भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट भर्ती हुईं। वर्षा की पदोन्नति पर ससुराल और मायके में बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
वर्षा शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र की वर्षा शर्मा के पदोन्नत होकर भारतीय सेना में मेजर बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। वर्षा शर्मा पांवटा उपमंडल के नघेता गांव की बेटी जबकि शिलाई तहसील की ग्राम पंचायत शंखोली के गांव थुम्बाड़ी की बहू हैं। वर्षा शर्मा वर्ष 2017 में भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट भर्ती हुईं।

विज्ञापन


शुरू में इनकी तैनाती आर्मी अस्पताल आगरा में हुई। इसके उपरांत आर्मी अस्पताल कानपुर में इन्होंने बतौर कैप्टन सेवाएं दी। अब वर्षा की तैनाती सेना अस्पताल ग्वालियर में बतौर मेजर हुई है। वर्षा शर्मा ने बताया कि उन्होंने भारतीय सेना के कई अस्पतालों में सेवाएं दी हैं। इसके अलावा बीएससी नर्सिंग करने के बाद आर्मी नर्सिंग सेवाएं भी दे चुकी हैं।

वर्षा शर्मा का विवाह गांव थुम्बाडी में डॉ. अरुण शर्मा के साथ हुआ जो शूलिनी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वर्षा शर्मा के पिता बाबूलाल शर्मा हिमाचल पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि ससुर टीआर. पराशर गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय पांवटा साहिब से बतौर प्रिंसिपल सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्षा शर्मा की पदोन्नति पर ससुराल और मायके में बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें