हिमाचल प्रदेश एक बार फिर वैश्विक मंच पर चमका है। बुकिंग डाट कॉम के ट्रैवलर रिव्यू अवॉर्ड्स 2026 में जारी 'मोस्ट वेलकमिंग रीजन ऑन अर्थ' सूची में हिमाचल प्रदेश ने पांचवां स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि टॉप-10 में शामिल होने वाला यह भारत का एकमात्र राज्य है। इस सूची में मेक्सिको का हिडाल्गो पहले स्थान पर रहा। यह रैंकिंग दुनियाभर से मिले 37 करोड़ से अधिक सत्यापित यात्रियों के रिव्यू के आधार पर तैयार की गई है। हिमाचल को उसकी गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी, स्थानीय लोगों के सौहार्दपूर्ण व्यवहार और पर्यटकों के प्रति अपनत्व की भावना के लिए सराहा गया है।