फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीटू के तीन नेताओं की प्राथमिक सदस्यता रद्द, सभी पदों से निष्कासित

Sun, 19 Mar 2023 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि उक्त पदाधिकारी लंबे समय से संगठन विरोधी कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
सीटू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने अनुशासनहीन गतिविधियों में शामिल होने के चलते तीन नेताओं की प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए इन्हें सभी पदों से तुरंत प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। इनमें सीटू राज्य कमेटी सदस्य बिहारी सेवगी, सीटू जिलाध्यक्ष किन्नौर दिनेश नेगी और उपाध्यक्ष जीवन नेगी शामिल हैं।

विज्ञापन


सीटू राज्य कमेटी ने सीटू से संबंध सभी यूनियनों से आग्रह किया है कि वे इन तीनों निष्कासित पदाधिकारियों के आदेशों का पालन न करें। इन तीनों को अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया है। ये तीनों पिछले कई माह से लगातार सीटू को कमजोर करने का कार्य कर रहे थे व मजदूर विरोधी कार्यों में संलिप्त थे।

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि उक्त पदाधिकारी लंबे समय से संगठन विरोधी कार्य कर रहे थे। इनकी संगठन विरोधी कारगुजारी से संगठन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ये तीनों पदाधिकारी जानबूझकर संगठन के अनुशासन की अवहेलना कर रहे थे।
विज्ञापन


इनकी संगठन विरोधी कार्यप्रणाली और अनुशासनहीनता के मद्देनजर सीटू जिला कमेटी शिमला, किन्नौर और राज्य पदाधिकारियों ने सीटू के संविधान अनुसार इन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसी के मद्देनजर सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने इन तीनों को तुरंत प्रभाव से संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया है व इन्हें निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें