हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी ने वर्ष 2017 और 2018 के लिए शिखर सम्मान पुरस्कार घोषित किए हैं। अकादमी के निर्णायक मंडल की संस्तुति के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिखर सम्मान पाने वालों के नामों की घोषणा की। मुख्यमंत्री के हाथों से शिखर सम्मान प्रदान किया जाएगा।
हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि संस्कृति, भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में दोनों वर्षों के दो-दो कुल चार शिखर सम्मानों पर निर्णय लिया गया है। प्रत्येक शिखर सम्मान की राशि एक लाख रुपए प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया किप्रदेश के प्रसिद्ध विद्वान प्रो. केशव शर्मा मशोबरा को वर्ष 2017 का साहित्य शिखर सम्मान दिया है।
प्रसिद्ध लेखक ओसी हांडा को भी शिखर सम्मान के लिए चुना गया है। वर्ष 2017 का कला संस्कृति शिखर सम्मान निष्पादन कला के क्षेत्र में विख्यात लोक गायक संगीतज्ञ मोहन राठौर को प्रदान किया है। सचिव कर्म सिंह ने कहा कि वर्ष 2018 का साहित्य शिखर सम्मान प्रदेश के प्रतिष्ठित विद्वान दिनेश कुमारी को चंबा रूमाल में एक शिखर तक आजीवन एवं विशिष्ठ उपलब्धी के लिए दिया जा रहा है।