फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के खराब पुर्जों से तैयार किया हैंड सैनिटाइजर हाइड्रोलिक स्प्रे पंप

Sun, 07 Jun 2020 12:02 PM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
सैनिटाइजर स्प्रे पंप तैयार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बसों के खराब हो चुके पुर्जों से तकनीकी कर्मचारी इंद्र सिंह ने सैनिटाइजर स्प्रे पंप तैयार किया है। इसमें तीन लीटर तक सैनिटाइजर स्प्रे रखने की क्षमता है। इतनी ज्यादा क्षमता वाला हैंड सैनिटाइजर पंप जिले के किसी भी सरकारी विभाग के कार्यालय में नहीं रखा गया है। सरोल निवासी इंद्र सिंह ने दो सैनिटाइजर पंप तैयार किए हैं। एक पंप में सैनिटाइजर की बोतल को लगाकर हैंड सैनिटाइज करने की व्यवस्था है। दूसरे पंप में तीन लीटर की क्षमता वाली टंकी लगाई है।

विज्ञापन


तीन लीटर की क्षमता वाला सैनिटाइजर पंप हाइड्रोलिक है। इंद्र सिंह ने वर्कशॉप में पड़े बसों के बेकार पुर्जों का इस्तेमाल किया है। इसमें एयर प्रेशर टैंक, क्लच ब्रेक पैडल, तीन फुट लंबी लोहे की रॉड, बस के पेट्रोल पंप में तेल डालने वाली कुप्पी, स्प्रिंग सहित अन्य पुर्जों से हाइड्रोलिक सैनिटाइजर पंप को बनाया है। मेकेनिकल सैनिटाइजर पंप के निर्माण में भी बसों के बेकार पुर्जों का इस्तेमाल किया गया है। दोनों सैनिटाइजर पंपों को एचआरटीसी की वर्कशॉप में स्थापित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें