फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मार्च महीने में होंगी पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं, डेटशीट जारी

Thu, 11 Feb 2021 06:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
पांचवीं और आठवीं कक्षा की डेटशीट जारी
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 5 से 24 मार्च तक होंगी। पांचवीं की परीक्षाएं 8 से 15 मार्च तक चलेंगी। आठवीं की परीक्षाएं 5 से 24 मार्च तक होंगी। परीक्षाएं सुबह नौ के बजाय 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगी। इस बार वार्षिक परीक्षाओं की टाइमिंग में बदलाव किया है। परीक्षाएं सुबह नौ बजे के बजाय 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को  सुबह 9:45 बजे तक परीक्षा हाल में बैठना होगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान नियुक्त स्टाफ के साथ परीक्षार्थियों को भी फेसमास्क पहनना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए आधा घंटा पहले उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। इससे पहले बोर्ड ने प्रस्तावित डेटशीट जारी की थी और लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। आपत्तियां और सुझाव आने के बाद अब अंतिम डेटशीट जारी की गई है। स्कूलों को गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय के प्रश्नपत्र अपने स्तर पर तैयार करने होंगे। 
विज्ञापन


पांचवीं कक्षा की डेटशीट
दिनांक       दिवस        विषय
8 मार्च       सोमवार       पर्यावरण दिवस
10 मार्च     बुधवार        अंग्रेजी
12 मार्च     शुक्रवार        हिंदी
15 मार्च     सोमवार       गणित

आठवीं कक्षा की डेटशीट
दिनांक    दिवस           विषय
5 मार्च     शुक्रवार          कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी, उर्दू
8 मार्च      सोमवार        सामाजिक विज्ञान 
10 मार्च     बुधवार         हिंदी
13 मार्च     शनिवार      अंग्रेजी
16 मार्च     मंगलवार     विज्ञान
18 मार्च     गुरुवार        संस्कृत
20 मार्च     शनिवार      हिमाचल की लोक संस्कृति और योग
24 मार्च     बुधवार        गणित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें