फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों व श्रमिकों को सांस के रोगों से बचाएगा हेलमेट

Thu, 11 Feb 2021 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बरमाणा (बिलासपुर)
विज्ञापन
नौवीं कक्षा के भावी वैज्ञानिक सूरज का मॉडल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं के सूरज का मॉडल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 104 प्रतिभागियों ने अपने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए थे। इनमें 11 मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने गए हैं। पंजगाईं स्कूल में नौवीं कक्षा के भावी वैज्ञानिक सूरज का मॉडल अब इंस्पायर अवार्ड मानक के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शित होगा।

विज्ञापन


सूरज ने एक ऐसे हेलमेट का मॉडल बनाया है, जो किसानों-बागवानों, सफाई कर्मचारियों, फैक्टरी मजदूरों को सांस से संबंधित रोगों से बचाएगा। यह कोरोना जैसी महामारी से पुलिस, डॉक्टरों, आशा वर्कर्स और सफाई कर्मचारियों जैसे कोरोना वॉरियर्स के लिए भी वरदान सिद्ध होगा। विज्ञान अध्यापक दिनेश शर्मा के कुशल नेतृत्व में तैयार इस मॉडल की हर कोई तारीफ कर रहा है।

स्कूल प्रधानाचार्य भोपाल सिंह तथा स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान छोटाराम ने सूरज की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जताई है। वहीं, गाइड टीचर दिनेश शर्मा ने सूरज को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित मॉडल में सुधार के लिए केंद्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण मंत्रालय 50 हजार रुपये तक राशि उपलब्ध करवाता है। स्कूल प्रधानाचार्य ने इस वर्ष इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए चयनित 4 विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें