हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार डीएलएड बैच 2019-2021 भाग-1, भाग-2 तथा बैच 2020-2022 भाग-1 के संबंधित शिक्षण संस्थान एवं प्रशिक्षण संस्थानों की ओर से मैनेजमेंट कोटे के अंतर्गत तथा अपने स्तर पर दाखिल किए प्रशिक्षुओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि परिणाम संबंधित शिक्षण संस्थान एवं प्रशिक्षण संस्थानों की लॉगइन आईडी पर अपलोड कर दिया है। डीएलएड पार्ट-1 बैच 2019-2021 के तहत 172 अभ्यर्थियों में से 82 अभ्यर्थी पास हुए तथा 85 अभ्यर्थियों का परिणाम री-अपीयर है।
पांच अभ्यर्थियों को फेल घोषित किया गया है। डीएलएड पार्ट-2 बैच 2019-2021 के तहत 172 अभ्यर्थियों में से 76 अभ्यर्थी पास हुए हैं और छह अभ्यर्थी री-अपीयर हुए। डीएलएड पार्ट-1 में पास न होने के कारण 90 अभ्यर्थियों का परिणाम आरएलई रहा है। डीएलएड पार्ट-1 बैच 2020-2022 में 116 अभ्यर्थियों में से 57 अभ्यर्थी पास हुए हैं तथा 50 अभ्यर्थी री-अपीयर रहे हैं, जबकि चार अभ्यर्थियों का परिणाम फेल रहा है।