फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन में बनेगा देश का चौथा पर्यटन और सूचना प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र

Wed, 16 Dec 2020 10:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन के वाकनाघाट में 85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले देश के चौथे पर्यटन, आतिथ्य और सूचना प्रौद्योगिकी के उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र उद्योगों की मांग के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षित युवाओं को तैयार करेगा। कोरोना महामारी के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार को कुछ कठोर निर्णय लेने पड़े हैं।

विज्ञापन


इसलिए परियोजनाओं की आधारशिला और लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से किए गए है। सरकार इस पूरे क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने के प्रयास कर रही है। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि पर्यटन और आतिथ्य के लिए यह उत्कृष्ट केंद्र देश का चौथा केंद्र होगा और यह 18 माह में बनकर तैयार होगा। पूर्व मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि राज्य के युवा अपने कौशल उन्नयन के लिए सर्वोत्तम प्रशिक्षण प्राप्त करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें