फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड के लिए फाइनल राउंड में पहुंची अटल टनल की झांकी

Wed, 16 Dec 2020 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 अटल टनल रोहतांग और जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति की समृद्ध संस्कृति से रूबरू कराने वाली हिमाचल प्रदेश  की झांकी गणतंत्र दिवस परेड के लिए फाइनल राउंड में पहुंच गई है। कोरोना के कारण झांकी के साथ गिनती के कलाकार रहेंगे। राज्य भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने केंद्र के अधिकारियों के समक्ष दिल्ली में झांकी के थ्रीडी मॉडल और वीडियो की प्रस्तुति दी है। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति का संगीत भी प्रस्तुत किया गया। केंद्र सरकार ने प्रदेश की झांकी को फाइनल राउंड के लिए चुन लिया है।

विज्ञापन


अटल टनल रोहतांग लाहौल-स्पीति को पूरे साल देश के अन्य क्षेत्रों से जोड़ने के लिए अति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह सुरंग सामरिक दृष्टि से भी अहम है। इसे देश की सुरक्षा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हिमाचल भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक सुनील शर्मा ने कहा कि हिमाचल की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए फाइनल राउंड में पहुंच गई है। बुधवार को अटल टनल की झांकी के थ्रीडी मॉडल की प्रस्तुति वीडियो सहित दी है। किसानों की हड़ताल के कारण इस बार हिमाचल के कलाकार होमी चटर्जी की निगरानी में दिल्ली में आकर्षक झांकी तैयार की जाएगी। कोरोना के कारण झांकी के साथ गिनती के कलाकार रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें