फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kabaddi competition: राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में हिमाचल की बेटियां

Thu, 29 Sep 2022 06:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता गुजरात के अहमदाबाद में हो रही है। हिमाचल का पहला मैच बिहार की टीम से हुआ। इसमें हिमाचल ने बिहार को 42-30 से पराजित किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला कबड्डी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल में हिमाचल ने मेजबान गुजरात की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया है। सेमीफाइनल में हिमाचल की टीम का मुकाबला हरियाणा से शुक्रवार को होगा। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता गुजरात के अहमदाबाद में हो रही है। हिमाचल का पहला मैच बिहार की टीम से हुआ। इसमें हिमाचल ने बिहार को 42-30 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला मेजबान गुजरात के साथ हुआ। इस मुकाबले में भी हिमाचल की टीम गुजरात पर भारी पड़ी और मुकाबला 47-16 से जीत लिया। अब हिमाचल का मुकाबला सेमीफाइनल में हरियाणा से होगा। 

टीम के कोच संजीव ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7:00 बजे हिमाचल की टीम हरियाणा से भिड़ेगी। निधि शर्मा ने रेडर और साक्षी शर्मा और पुष्पा ने डिफेंस में काफी अच्छा तालमेल बना कर टीम को विजयी दिलाई। जिस तरह के प्रदर्शन अभी तक महिला टीम ने किया है। उससे पदक की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें