फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से हिमाचल के बीएसएफ जवान की मौत

Mon, 05 Apr 2021 07:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
बीएसएफ जवान नरेश ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के सिंगुर में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बीएसएफ जवान की बिजली गिरने से मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। महाराजा कोठी वैली में शोक की लहर है। घटना की सूचना परिवार को रविवार रात को मिली। पश्चिम बंगाल के सिंगुर में तैनात बीएसएफ जवान नरेश ठाकुर (41) पुत्र देवी सिंह, निवासी गुंघरा, पीज, महराजा कोठी वैली, कुल्लू रविवार शाम के समय ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान अचानक बिजली गिरने से वह घायल हो गए। उन्हें बीएसएफ के अधिकारी और जवान उपचार के लिए अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


नरेश ठाकुर 2004 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, दो बेटे, दो भाई तथा दो बहनें छोड़ गए हैं। नरेश ठाकुर के भाई राजू ने बताया कि उनका भाई फरवरी में घर आया था। घर में देव कारज के चलते वह करीब 20 दिन की छुट्टी पर आए थे। बीएसएफ के अधिकारियों ने इस बारे में उन्हें सूचना दी है और जल्द पार्थिव देह कुल्लू लाई जा रही है। उधर, एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तैनात बीएसएफ जवान नरेश ठाकुर की बिजली गिरने से मौत हो गई है। अब उनके पार्थिव शरीर को कुल्लू लाने की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें