हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता आर्यन हरनोट जल्द ही नए टीवी शो में एक नए और दिलचस्प किरदार में नजर आएंगे। इस शो की निर्माता गुल खानन हैं, जबकि इसका निर्देशन श्रवण कुमार रॉय करेंगे। आर्यन इससे पहले इसी प्रोडक्शन के शो में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अपने नए शो और किरदार को लेकर आर्यन हरनोट खासे उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह मुस्लिम पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी है, जिसमें वह पहली बार एक मुस्लिम किरदार निभाने जा रहे हैं। उनके किरदार का नाम नवाज है। आर्यन के मुताबिक, किसी भी अभिनेता के लिए अलग-अलग पृष्ठ भूमियों और व्यक्तित्वों वाले किरदार निभाना एक चुनौतीपूर्ण और सीखने वाला अनुभव होता है। वह इस नए अवसर को लेकर उत्साहित हैं और इसे अपने अभिनय सफ़र का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानते हैं। उनका कहना है कि मुंबई की टेलीविजन इंडस्ट्री में उन्हें विविधतापूर्ण किरदार निभाने के अवसर मिले हैं, जिसके लिए वह स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं।