फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doda Encounter: आतंकी हमले के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम की चंबा-डोडा बस सेवा बंद

Tue, 16 Jul 2024 06:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

 मंगलवार को चंबा-डोडा रूट की बस 20 सवारियां लेकर संघणी पहुंची। जहां पर निदेशालय के निर्देशों के बाद सवारियों को उतार दिया गया। 
विज्ञापन
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों हुई आतंकी घटना के बाद चंबा-डोडा एचआरटीसी बस सेवा को बंद कर दिया गया है। यह बस चंबा से भद्रवाह, डोडा वाया लंगेरा पधरी जोत होकर डोडा पहुंचती है। सुरक्षा के मद्देनजर पथ परिवहन निगम की ओर से यह फैसला लिया गया है। मंगलवार को चंबा-डोडा रूट की बस 20 सवारियां लेकर संघणी पहुंची। जहां पर निदेशालय के निर्देशों के बाद सवारियों को उतार दिया गया। डोडा के लिए सवारियां निजी टैक्सियां लेकर ही रवाना हुईं।

विज्ञापन

निगम प्रबंधन की ओर से लोगों की मांग पर चंबा से डोडा रूट पर दो जुलाई को बस सेवा को आरंभ किया गया।

बस सेवा आरंभ होने से चंबा और डोडा के लोगों को राहत मिली थी। एचआरटीसी की बस रोजाना सुबह बस स्टैंड से साढ़े 6:30 बजे चंबा से डोडा के लिए रवाना होती है। बीते सोमवार जेएंडके में आतंकी हमला हुआ था। लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए निगम की ओर से फिलहाल बस सेवा को बंद कर दिया गया। एचआरटीसी चंबा डिपो के आरएम शुगल सिंह ने बताया कि जेएंडके में हुई आतंकी घटना के बाद प्रबंधन की ओर से बस सेवा को बंद करने के निर्देश मिले हैं। आगामी दिनों में इस बस सेवा को दोबारा शुरु करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें