चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू में समग्र शिक्षा के तहत एक दिवसीय सहायक उपकरण वितरण शिविर लगाया गया।
शिविर में जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों से 27 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। जिला परियोजना अधिकारी भूमिका खन्ना की ओर से उपकरण वितरित किए गए। इन उपकरणों में सुनने वाली मशीन, रोलेटर, कैलिपर्स, क्रूचेस और ब्रेल इत्यादि रहे। इसके अतिरिक्त बच्चों को इन उपकरणों का सही ढंग से उपयोग करना भी सिखाया गया।
गौरतलब है कि समग्र शिक्षा के तहत हर वर्ष इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर अखिल भारतीय अंग प्राधिकरण लखनऊ की टीम भी उपस्थित रही। यह जानकारी आईडी समन्वयक रमेश चंद ने दी। बच्चों में गुनगुन, नैतिक, महेश्वर सिंह, तनीषा, कनिष्क, परीक्षा, अनामिका, मीनाक्षी, अंजना, स्वयं, हनी, जतिन, हितेश, राहुल, माहिका, रोहित, साहिल, सिमरन, विशाल, पिंकू, कृष्णा, जानवी, ऋतिक, डिंपल, जिया, हर्षिता और ऋषि ने भाग लिया।