फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माला के दूसरे चरण में अब हिमाचल की सड़कें भी होंगी शामिल, कैथलीघाट-ढली-शिमला-बाईपास का कार्य जल्द

Mon, 07 Jun 2021 05:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
 केंद्रीय मंत्री ने एनएचएआई के तहत सड़क परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और भारत माला सड़क परियोजना के दूसरे चरण में राज्य की सड़क परियोजनाओं को शामिल करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
सीएम जयराम ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र की भारत माला सड़क परियोजना के दूसरे चरण में हिमाचल प्रदेश की सड़कें भी शामिल की जाएंगी। इससे राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कैथलीघाट-ढली-शिमला बाईपास का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह आश्वासन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने गडकरी से उन सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के मौजूदा संरेखण और उचित रखरखाव का आग्रह किया, जिन पर निष्पादन एजेंसियों की ओर से कार्य शुरू किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने सीआरआईएफ के तहत प्रदेश के लिए 193 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत करने के लिए गडकरी का आभार भी जताया। इस दौरान सीएम ने गडकरी को हिमाचल आने का न्योता भी दिया। गडकरी ने न केवल प्रदेश में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करने बल्कि नई परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखने और उद्घाटन करने के लिए शीघ्र हिमाचल आने के लिए सहमति जताई है। 

शिमला-मटौर और मंडी-पठानकोट फोरलेन पर की चर्चा
मुख्यमंत्री जयराम ने शिमला-मटौर और मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अंतर्गत सड़कों को पूरी तरह से सुधारने के लिए गडकरी का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक तौर पर मंजूर 25 राष्ट्रीय राजमार्गों का कार्य भी शीघ्र शुरू करवाने का आग्रह किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा और उप आवासीय आयुक्त पंकज शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 हिमाचल में टीकाकरण अभियान के लिए केंद्र ने सीएम जयराम को दी बधाई

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कोविड टीकाकरण के मामले में देश में सबसे सघन अभियान चलाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से बधाई मिली है। अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान सीएम ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। सीएम का दौरा मंगलवार को समाप्त होगा। जयराम ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व से प्रदेश की राजनीतिक स्थिति की चर्चा भी की। राज्य में मंडी लोकसभा व दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव भी होना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें